बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, एसी-एलईडी समेत जेवर और नकदी ले गए चोर
हरदोई, जुलाई 2 -- हरदोई, संवाददाता। हरदोई जिले में बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी कर ली गई ।चोर एसी, एलईडी समेत जेवर और नकदी ले गए। मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।शहर कोतवाली क्षेत्र के बिरिहाना निवासी योगेंद्र प्रताप सिंह के बंद मकान में चोरों ने धावा बोल दिया। पीड़ित के अनुसार वह 10 जून को लखनऊ स्थित अपनी ससुराल गए थे। 30 जून को लौटने पर घर के अंदर सामान बिखरा मिला। चोर दो एसी, एक एलईडी टीवी, होम थिएटर, जेवर, नकदी और अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गईहै। मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.