मऊ, मई 26 -- दोहरीघाट(मऊ), हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के सरंगुआ मेंहदूपार में बंद मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों द्वारा चोरी करने का प्रयास का मामला प्रकाश में आया है। पूरी घटना घर पर लगें सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित ने दोहरीघाट थाने में अज्ञात चोरों के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस तहरीर दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है। दोहरीघाट थाना क्षेत्र के सरंगुआ मेंहदूपार निवासी हरिश्चंद्र राय ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि बीते 23 मई 2026 की रात करीब 12 बजे के बाद कुछ अज्ञात चोर उनके मकान के मुख्य ताले को तोड़कर घर में घुसने का प्रयास कर रहे थे। इस दौरान मकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे को भी क्षतिग्रस्त करने की कोशिश की गई। पीड़ित के अनुसार घटना के समय वह अपने परिवार के साथ मऊ में मौजूद थे। 24 मई की सुब...