गाज़ियाबाद, अप्रैल 18 -- लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र में चोरों ने बंद मकान के मुख्य गेट का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर, चार लाख रुपये और सोने, चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। राम पार्क विस्तार कॉलोनी में रहने वाले तपेश त्यागी दिल्ली स्थित फाइनेंस कंपनी में नौकरी करते हैं। उन्होंने बताया कि पिता रामनाथ त्यागी की दो माह पूर्व बीमारी के चलते मौत हो गई थी। पिछले सोमवार की सुबह उनके पिता के मकान में रखी दो अलमारी के ताले टूटे मिले। उसमें रखे चार लाख रुपये, दो सोने के सेट, दो सोने की चेन, कड़े के सेट, चार सोने की अंगूठी, चार जोड़ी चांदी की पायल, बिछुए समेत एक गैस सिलेंडर और कागजात चोरी कर लिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...