गोपालगंज, फरवरी 9 -- गोपालगंज,हमारे संवाददाता। नगर थाना क्षेत्र के भितभेरवा गांव में रविवार की रात चोरों ने एक बंद मकान का ताला तोड़ व ग्रिल काटकर हजारों की चोरी कर ली। चोरी गए सामान में एक मंगलसूत्र, दो अंगूठी, पायल, चांदी की बिछिया तथा 25 हजार रुपये नगद आदि शामिल हैं। मामले में पीड़िता शशिकांत चौबे की पत्नी रेणु देवी ने नगर थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है। घटना के संबंध में रेणु देवी ने बताया कि वह रविवार को चाची की मौत की खबर मिलने के बाद अपने मायके चली गई थी। सोमवार की सुबह उसके पड़ोस की एक महिला ने फोन कर जानकारी दी कि उनके मकान के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। इसके बाद महिला अपने मायके से भितभेरवा गांव पहुंची। जहां उसने देखा कि मकान के मेन गेट का ताला टूटा हुआ है। चोरों ने भीतर लगे दरवाजे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.