देहरादून, मई 14 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। एसटीएफ की साइबर क्राइम टीम ने बंद बीमा पॉलिसियों को दोबारा चालू करने और तगड़े मुनाफे का झांसा दे लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने में शामिल एक आरोपी नोएडा से गिरफ्तार किया है। एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि पटेलनगर निवासी पीड़ित ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित की तीन बीमा पॉलिसियां थीं। जिनकी किश्त वे पिछले दो साल से जमा नहीं कर पाए थे। अक्तूबर 2025 में उन्हें अज्ञात साइबर ठग ने फोन किया। खुद को बीमा कंपनी का अधिकारी बताकर उसने बंद पॉलिसी को चालू करने का लालच दिया। बाद में अपने कथित हेड बाबू से बात कराकर पीड़ित को विश्वास में लिया गया और अलग-अलग बैंक खातों में कुल 25.90 लाख रुपये जमा करा लिए गए। यह भी पढ़ें- बीमा पॉलिसी पर आकर्षक धनराशि का लालच देकर 13.46 लाख ठगे ब...