अररिया, फरवरी 3 -- रानीगंज। एक संवाददाता। मंगलवार को बिहार बजट पेश किया जाएगा। चीनी मिल की खुलने व राशि आवंटित होने की उम्मीदें जगी है। इस कारण रानीगंज क्षेत्र के तत्कालीन गन्ना उत्पादक किसान खुश नजर आ रहे हैं। यहां बता दें कि रानीगंज से जुड़े सीमावर्ती पूर्णिया जिले के बनमनखी में चीनी मिल बंद होने के बाद से ही यहां से धीरे-धीरे गन्ने की मिठास ही गायब हो गयी थी। लेकिन अब बजट में चीनी मिलों में दोबारा शुरू करने की उम्मीदें जगी है। बनमनखी का चीनी मिल खुलने से क्षेत्र के किसानों के दिन बहुरंगे होंगे। बनमनखी का चीनी मिल बंद होने के बाद लोग अपने खेतों में गन्ना की जगह धान- गेहूं, मक्का सहित अन्य दूसरी फसल लगाने को बाध्य हो रहे थे। हालांकि रानीगंज के खरसायी, धामा, परिहारी आदि पंचायतों के एकाध किसान गन्ने की थोड़ी बहुत खेती करते हैं। लेकिन उनकी हा...