आदित्यपुर, अप्रैल 7 -- आदित्यपुर, संवाददाता। आदित्यपुर थाना क्षेत्र की सिक्स एलएफ हाउसिंग कॉलोनी में बंद पड़े एक फ्लैट का ताला तोड़ चोर कीमती सामान ले उड़े। फ्लैट के मालिक अतनु चक्रवर्ती अपने परिवार के साथ उपनयन संस्कार में शामिल होने कोलकाता गए हुए हैं। उनका घर कई दिनों से बंद है, जिसका फायदा चोरों ने उठाया।घटना की जानकारी तब हुई, जब पड़ोसियों की नजर टूटे ताले पर पड़ी। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार चोरों ने लाखों रुपये के सामान की चोरी की है, हालांकि वास्तविक नुकसान का आकलन गृहस्वामी के लौटने के बाद ही हो सकेगा।पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि चोरों की पहचान की जा सके। पुलिस का कह...