रुद्रपुर, मार्च 16 -- किच्छा। थाना पुलभट्टा अंतर्गत शंकर फार्म स्थित बंद फैक्ट्री में चोरी के लिए घुसे आरोपी को पुलिस ने चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया। रविवार देर शाम एसआई धीरज वर्मा पुलिसकर्मियों के साथ शंकर फार्म के निकट बंद फैक्ट्री पास गश्त कर रहे थे। इस बीच पुलिस टीम को बंद फैक्ट्री के अंदर एक संदिग्ध दिखाई दिया। शक होने पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से चाकू बरामद हुआ। आरोपी ने अपना नाम जितेन्द्र पुत्र राजधारी निवासी ग्राम आंबेडकर नगर चाचर किच्छा बताया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बताया कि वह फैक्ट्री में चोरी करने के लिये आया था। दूसरों को डराने के लिए उसने अपने पास चाकू रखा था। पुलभट्टा थाना इंचार्ज प्रदीप मिश्रा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.