रुद्रपुर, मई 18 -- सितारगंज, संवाददाता। सिडकुल क्षेत्र में बंद पड़ी फैक्ट्री में चोरी की योजना बना रहे चार बदमाशों को पुलिस ने रविवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से 12 बोर का तमंचा, जिंदा कारतूस, रामपुरी चाकू समेत चोरी में इस्तेमाल होने वाले कई औजार बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस और आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल सुंदरम शर्मा के अनुसार रविवार रात चौकी शक्तिफार्म क्षेत्र में गश्त के दौरान लापोला गेट नंबर-1 के पास मुखबिर ने सूचना दी कि केएई इंजीनियरिंग कंपनी सिडकुल के पास खड़ी एक सफेद स्विफ्ट डिजायर कार से चार व्यक्ति उतरकर पास के पुराने खंडहर में चोरी की योजना बना रहे हैं। यह भी पढ़ें- बिहार में चोरी के बाद शाहजहांपुर में डकैती की तैयारी, अंतरराज्यीय गैंग दबोचा सूचना पर पुलिस टीम ...