नई दिल्ली, अप्रैल 11 -- Bihar Crime News: बिहार के दरभंगा में इंडियन ओवरसीज बैंक की शाखा में हुए दो करोड़ के लोन फ्रॉड में साइबर थाना पुलिस ने सहायक बैंक मैनेजर रवि राघवेंद्र को गिरफ्तार किया है। तत्कालीन शाखा प्रबंधक रविश चंद्रा समेत दो आरोपी फरार हैं। रविश फिलहाल अरवल में तैनात हैं। पुलिस के अनुसार अधिकारियों ने मजदूरों के दस्तावेज का दुरुपयोग कर फर्जी तरीके से लोन निकाल लिए और सरकारी अनुदान राशि की हेराफेरी की। इसके पीछे संगठित गिरोह का हाथ बताया गया है, जिसमें बैंक अधिकारियों, उद्योग विभाग के कर्मी और बिचौलियों की मिलीभगत है। पुलिस जांच में पता चला है कि रवि राघवेंद्र फर्जी तरीके से 14 खातों का संचालन कर रहा था। कुशेश्वरस्थान थाने के केवटगामा निवासी राज किशोर राय ने केस दर्ज कराया तब मामले का खुलासा हुआ। राज किशोर के मुताबिक, उन्हें ल...