अलीगढ़, दिसम्बर 12 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। शासन ने सूबे में बंद पड़े सिनेमाघरों को दोबारा चालू करने की पहल की है। राज्यकर विभाग ने इसको लेकर समेकित प्रोत्साहन योजना शुरू की है। प्रमुख सचिव राज्य कर विभाग की ओर से सभी जोनल आफिसों को आदेश जारी किए गए हैं। सहायक आयुक्त राज्य कर अनुभव उपमन्यु ने बताया है कि शासनादेश के मुताबिक जिन एकल स्क्रीन सिनेमाघरों की इमारतें बिना परिवर्तन के संचालन योग्य हैं, उन्हें यथास्थिति में पुनः शुरू किया जा सकता है। इसके अलावा प्रदेश में न्यूनतम 75 सीट क्षमता वाले नए एकल स्क्रीन सिनेमाघरों के निर्माण को भी बढ़ावा दिया जाएगा। जिन जिलों में अभी तक कोई मल्टीप्लेक्स संचालित नहीं है, वहां मल्टीप्लेक्स खोलने के लिए विशेष सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। जबकि जहां मल्टीप्लेक्स पहले से संचालित हैं, वहां नए मल्टीप्लेक्स के ...