कन्नौज, जून 17 -- इंदरगढ, संवाददाता। थाना क्षेत्र के मढ़पुरा गांव में स्थित एक मकान व दुकान से मंगलवार की रात चोरों ने लाखाें का माल पार कर दिया। चोरों ने घर में रखी अलमारी से नगदी व जेवरात पार किए। दुकान से राशन का सामान व नगदी चोरी कर ले गए। मामले में मिले प्रार्थना पत्र के आधार पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मढ़पुरा गांव निवासी सुनील कुमार पुत्र राघवेन्द्र सिंह का गांव में एक मकान बना हुआ है। इस मकान पर ताला लटका रहता है। उसके घर में मंगलवार की रात चोर गेट का ताला तोड़कर अन्दर घुस गए। यह भी पढ़ें- सूने मकान के ताले तोड़कर नगदी व जेवरात पार अलमारी में रखा लाखों की कीमत के जेवरात व हजारों की नगदी पार कर दी। उनके घर में ही विपिन देवी पत्नी अवधेश सिंह एक जनरल स्टोर की दुकान किए हुए है। चोरों ने घर के बाद उनकी दुकान का ताला तोड़कर उसमें र...