बंद पड़ी चिड़िया ग्रामीण जलापूर्ति योजना कल से होगी शुरू, बकायेदारों पर सख्ती का फैसला
चक्रधरपुर, मई 14 -- मनोहरपुर। काफी दिनों से बंद पड़ी चिरिया ग्रामीण जलापूर्ति योजना को फिर से चालू कराने की दिशा में गुरुवार को अहम पहल की गई। प्रखंड विकास पदाधिकारी शक्ति कुंज की अगुवाई में आयोजित बैठक में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, ग्राम प्रधानों और जलसहियाओं ने भाग लिया। बैठक में योजना को सुचारू रूप से संचालित करने और ग्रामीणों तक नियमित पेयजल पहुंचाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक के दौरान पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कनीय अभियंता मनोहर मंजीत भगत ने योजना की वर्तमान स्थिति और तकनीकी पहलुओं की जानकारी देते हुए बताया कि योजना के संचालन के दौरान यदि कोई बड़ा खर्च सामने आता है तो विभाग की ओर से आवश्यक सहयोग दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- पेयजल समस्या को लेकर हुई बैठक वहीं पंचायत स्तर पर योजना के संचालन और जिम्मेदारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.