चित्रकूट, जनवरी 22 -- चित्रकूट। संवाददाता बरगढ़ थाना पुलिस ने बंद पड़ी ग्लास फैक्ट्री में एक दिन पहले दिनदहाड़े लोहा चोरी करने वाले दो शातिरों को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक शिवआसरे ने बताया कि बुधवार की दोपहर दो-तीन अज्ञात लोगों ने फैक्ट्री से लोहा चोरी किया था। जिसकी सूचना मुन्नीलाल आदिवासी निवासी सिंगल पुरवा मौजा कोलमजरा थाना बरगढ़ ने दी थी। पुलिस टीम ने चोरी करने वाले शातिर पप्पू आदिवासी व धर्मराज आदिवासी निवासी महरजा दबोच लिया। इनके कब्जे से दो कुंतल से अधिक चोरी किया गया लोहा बरामद हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.