बाराबंकी, अप्रैल 5 -- रामनगर। रोटीगांव में बना सामुदायिक शौचालय पिछले करीब छह माह से बंद पड़ा है। देखरेख के अभाव में शौचालय के चारों ओर जंगल और झाड़ियां उग आई हैं। जिसे देख कर लगता है कि इसका उपयोग लंबे समय से नहीं हो रहा। ग्रामीणों का कहना है कि शौचालय बंद होने से लोगों को काफी असुविधा हो रही है और खुले में शौच जाने की मजबूरी बढ़ गई है। शौचालय की सफाई व संचालन के लिए केयरटेकर की व्यवस्था भी है और उनको पैसा भी जा रहा लेकिन इसके बावजूद लंबे समय से शौचालय बंद पड़ा होना ब्लॉक अधिकारियों की खराब कार्यशैली दर्शा रहा है। अगल बगल उगी जंगल झाड़ी से यहां तक जाना कठिन है। गांव के लोगों ने ब्लॉक अफसरों की कार्यशैली पर सवाल उठाते संबंधित विभाग और पंचायत से शौचालय की साफ-सफाई कराकर इसे जल्द चालू कराने की मांग की है ताकि ग्रामीणों को सुविधा मिल सके और स्वच्...