बंद प्लांट में चोरी करते छह चोर गिरफ्तार, भारी मात्रा में गैस कटर और सिलेंडर बरामद
सराईकेला, जून 19 -- सरायकेला। खरसावां थाना क्षेत्र के बुरूडीह स्थित बंद पड़े अभिजीत प्लांट (कारखाना) में चोरी की बड़ी घटना को अंजाम देने वाले छह शातिर चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस को देखते ही भाग रहे इन बदमाशों को खदेड़ कर पकड़ा गया। गिरफ्तार चोरों की निशानदेही पर पुलिस ने कारखाना परिसर से लोहा काटने में इस्तेमाल होने वाले भारी उपकरण और गैस सिलेंडर बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में खरसावां थाना क्षेत्र के बुरुडीह निवासी सत्यदेव महतो उर्फ राजू महतो (40), अजय हेम्ब्रम, (28), कोलबुरुडीह निवासी शिवचरण होनहागा,(32), बुरुसाई निवासी नाया सुण्डी, (22), मेघलाल बिरूली, (22), सरायकेला थाना क्षेत्र के देवगिरीसाई भुरकुली निवासी राकेश सरदार, (26 वर्ष) शामिल है। यह भी पढ़ें- खरसावाँ में बड़ा खुलासा: बंद अभिजीत प्लांट मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.