रुद्रपुर, मार्च 19 -- किच्छा, संवाददाता। पुलभट्टा स्थित बंद पीएन पेपर मिल में चोरी के इरादे से हाइड्रा लेकर घुसे चोर पुलिस के पहुंचते ही फरार हो गए। पुलिस ने हाइड्रा क्रेन को कब्जे में लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बुधवार को थाना पुलभट्टा में तैनात उपनिरीक्षक प्रकाश चंद्र गश्त के दौरान ग्राम शंकर फार्म स्थित बंद पड़ी पीएन पेपर मिल के पावर हाउस के पास पहुंचे। यह मिल नीलाम हो चुकी है और वर्तमान में पंजाब नेशनल बैंक के नियंत्रण में है। मिल परिसर में पुराना लोहे का सामान पड़ा हुआ है। निरीक्षण के दौरान पुलिस को टूटी हुई दीवार के पास एक हाइड्रा क्रेन खड़ी मिली। पुलिस को देखते ही चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने बताया कि मिल के बाहर दो बाइक सवार खड़े थे और हाइड्रा अंदर मौजूद था। पुलिस की आहट मिलते ही सभी लोग भाग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.