चतरा, जून 27 -- हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। हंटरगंज के जजलो बाजार के पास बंद माइंस के पानी भरे गड्ढे से शुक्रवार की सुबह एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया है। स्थानीय ग्रामीणों ने महिला के शव को माइंस के पानी में तैरते हुए देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद हंटरगंज थाना प्रभारी प्रभात कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को पत्थर माइंस से बाहर निकलवाया और कब्जे में थाना लाए। शव को थाना में रखकर पुलिस उसका शिनाख्त कराने में जुटी है। हालांकि शव वीभत्स होने के कारण पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस बाहर से लाकर शव को माइंस में फेंकने का आशंका जाहिर की है। वहीं थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...