बंद पत्थर खदान में डूबने से युवक की मौत, गांव में मातम
बोकारो, मई 27 -- बोकारो प्रतिनिधि। पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र स्थित बंद पत्थर खदान में बुधवार सुबह जमे पानी में डूबने से 25 वर्षीय अंकित कुमार की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलने पर परिजनों, ग्रामीणों और पुलिस की मदद से करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवक को खदान से बाहर निकाला गया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- नहाने के दौरान सोन में डूबा युवक, दूसरे दिन मिला शवमृतक की पहचान मृतक अंकित कुमार पिंड्राजोरा निवासी शिक्षक आशीष महतो का पुत्र था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अंकित सुबह करीब नौ बजे स्कूटी से खदान के पास पहुंचा था। उसने पास स्थित काली मंदिर में माथा टेकने के बाद मां काली का जयकारा लगाते हुए खदान के पानी में छलांग लगा दी। काफी देर तक जब वह बाहर नहीं निकला तो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.