दुमका, जून 3 -- शिकारीपाड़ा प्रतिनिधि। शिकारीपाड़ा में बंद पत्थर खदान में डूबे किशोर की शव के लिए परिजन रतजगा कर शव मिलने की इंतजार कर रहे हैं। बता दे शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के कादरपोखर स्थित बंद पत्थर खदान के जलाशय में डूबने से 15 वर्षीय किशोर सुखलाल देहरी की डूब कर मौत हो गई है। घटना शुक्रवार की बताई जा रही है लेकिन गहरे पानी में डूब जाने के कारण अब तक शव बरामद नहीं हो सका है। मंगलवार को देवघर से पहुंची एनडीआरएफ की टीम ने खदान में खोज अभियान शुरू किया।मृतक सुखलाल देहरी करमाचुआं गांव का निवासी था जो अपनी मां के साथ गमहार पहाड़ी स्थित ननिहाल आया हुआ था। यह भी पढ़ें- खदान में डूबे किशोर की तालाश में जुटी एनडीआरएफ की टीम परिजनों के अनुसार किशोर को मिर्गी की बीमारी थी। दतवन करने के दौरान उसे मिर्गी का दौरा पड़ा और वह संतुलन खोकर पानी से भरे...