बंद पत्थर खदान के जलाशय में डूबने से 15 वर्षीय किशोर सुखलाल देहरी की मौत
दुमका, जून 2 -- शिकारीपाड़ा , प्रतिनिधि। शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के कादरपोखर स्थित बंद पत्थर खदान के जलाशय में डूबने से 15 वर्षीय किशोर सुखलाल देहरी की मौत की आशंका है। घटना शुक्रवार की बताई जा रही है, लेकिन गहरे पानी में डूब जाने के कारण अब तक शव बरामद नहीं हो सका है।सोमवार को देवघर से पहुंची एनडीआरएफ की टीम ने खदान में खोज अभियान शुरू किया। मृतक सुखलाल देहरी करमाचुआं गांव का निवासी था और अपनी मां के साथ गमहार पहाड़ी स्थित ननिहाल आया हुआ था।परिजनों के अनुसार किशोर को मिर्गी की बीमारी थी।बताया जाता है कि दतवन करने के दौरान उसे मिर्गी का दौरा पड़ा और वह संतुलन खोकर पानी से भरे खदान में गिर गया। घटना के बाद ग्रामीणों और परिजनों ने लगातार तीन दिनों तक अपने स्तर से खोजबीन की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।बाद में प्रशासन को सूचना दिए जाने पर एनड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.