दुमका, दिसम्बर 7 -- हंसडीहा, प्रतिनिधि। पांच साल पूर्व बनकर तैयार हंसडीहा स्थित मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल में लगे करोड़ों के उपकरणों की चोरी हो जाने का मामला सामने आया है। चोरी के मामले को लेकर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सरैयाहाट प्रभारानी प्रसाद ने हंसडीहा थाना में इस मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक चोर अस्पताल में लगे लगभग सभी महंगे और अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरण उड़ा ले गए। चोरी कब हुई है यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। अस्पताल लंबे समय से बंद पड़ा हुआ था। हैरानी की बात यह है कि अस्पताल में हुए इतनी बड़ी चोरी का मामला तब सामने आया जब सिविल सर्जन कार्यालय से मिले आदेश के बाद 4 दिसंबर को एक स्वास्थ्य कर्मी कोविड अस्पताल की जियोटैगिंग के लिए मौके पर पहुंचे थे। स्वास्थ्य कर्मी ने जब म...