काशीपुर, जून 10 -- जसपुर। अज्ञात चोरों ने बंद पड़े प्राथमिक स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र को अपना निशाना बना लिया। चोरों ने स्कूल से हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया है। प्रधानाध्यापक ने पुलिस को तहरीर दे दी है। चोरों ने ग्राम रामनगर वन स्थित प्राइमरी स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्र का ताला तोड़कर उसमे लगी एलईडी, इंवर्टर, बैटरे,गैस सिलेंडर, बर्तन, सामान चोरी कर लिए। प्रधानाध्यापक ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। यह भी पढ़ें- बंद पड़े स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र को चोरों ने बनाया निशाना

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...