बंद पड़े सरकारी डाइट संस्थानों में डीएलएड कोर्स फिर से शुरू, नामांकन आरंभ
जमशेदपुर, मई 25 -- झारखंड सरकार ने राज्य के युवाओं को बड़ा तोहफा देते हुए बंद पड़े जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों (डाइट) में दो वर्षीय प्रारंभिक शिक्षा में डिप्लोमा कोर्स (डीएलएड) को फिर से बहाल कर दिया है। सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-28 में नामांकन के लिए आधिकारिक अधिसूचना भी जारी कर दी है। इस फैसले के तहत कोल्हान प्रमंडल के पूर्वी सिंहभूम स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, चाकुलिया में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यहां कुल 50 सीटों पर केवल पुरुष अभ्यर्थियों के लिए गैर-आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योग्य उम्मीदवार क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक, कोल्हान प्रमंडल, चाईबासा के कार्यालय के पते पर आगामी 15 जून की शाम 5 बजे तक केवल निबंधित डाक या स्पीड पोस्ट क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.