गंगापार, जनवरी 23 -- जनपद चित्रकूट के बरगढ़ थाना क्षेत्र में व्यापारी के पुत्र की हत्या की घटना के बाद शंकरगढ़ क्षेत्र के व्यापारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। नगर पंचायत शंकरगढ़ में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किए गए दावे खोखले साबित हो रहे हैं। इसी को लेकर शुक्रवार को व्यापारियों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग उठाई है। बरगढ़ क्षेत्र में हुई घटना की खबर आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैल गई, जिससे नगर के व्यापारियों में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं। व्यापारियों ने वर्ष 2023 की घटना का भी उल्लेख किया। बताया कि नगर पंचायत शंकरगढ़ के सदर बाजार निवासी व्यापारी पुष्पराज केसरवानी उर्फ विक्की के...