बंद पड़े मकान में सेंध, पीतल-तांबे का माल समेट ले गए चोर
मेरठ, मई 9 -- मवाना नगर के मोहल्ला कल्याण सिंह स्थित पांडव चौक में चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये मूल्य के पीतल और तांबे के सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना का पता शनिवार सुबह लगा, जिसके बाद पुलिस और सीओ ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। सराफा कारोबारी अमित रस्तोगी पुत्र मुन्नालाल रस्तोगी का हलवाई का व्यवसाय है। उनके घर के समीप स्थित एक अन्य मकान लंबे समय से बंद पड़ा था, जिसमें कारोबार से जुड़ा पीतल और तांबे का सामान रखा हुआ था। शुक्रवार देर रात चोर मकान के पीछे की ओर से पहुंचे और कमरे की खिड़की का जंगला उखाड़कर अंदर दाखिल हो गए। यह भी पढ़ें- घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवरात और नकदी चोरी इसके बाद चोर करीब दो कुंतल पीतल-तांबे का बारदाना समेत अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए। शनिवार सुबह जब घटना की जानकारी हुई तो पीड़ित ने प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.