लखीमपुरखीरी, फरवरी 22 -- मितौली थाना क्षेत्र के करमानी गांव में एक युवक का शव उसके ही बंद पड़े मकान में फंदे से लटकता हुआ पाया गया है। घर से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस व परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। क्षेत्र के करमानी गांव निवासी 45 वर्षीय नीरज कुमार सिंह शराब का आदी था। बताते हैं कि इसी के चलते उसने अपनी करीब एक एकड़ जमीन भी गिरवी रख रखी है। परिवार की माली हालत ठीक न होने व पति के चाल चलन से तंग आकर नीरज की पत्नी विनम्रा सिंह करीब 8 साल पहले दोनों बेटियों के साथ सीतापुर जिले के हसनापुर अपने मायके चली गई थी। लखीमपुर में रहने वाले नीरज के एक भाई की मौत पहले ही हो चुकी है। दूसरा भाई सीतापुर में रहता है। नीरज गांव वाले मकान पर अकेले ही रहता था। लोगों के यहां खाकर वह जैसे तैसे गुजर बसर करता था। इन दिनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.