अमरोहा, फरवरी 1 -- शहर में बेखौफ चोरों ने कैलसा रोड स्थित विवेकानंद कॉलोनी में बंद पड़े मकान के ताले तोड़ कर नकदी व जेवरात समेत लगभग 10 लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। गृहस्वामी को घटना की जानकारी पड़ोसियों ने दी। पीड़ित ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। चोरी की यह घटना शहर की विवेकानंद कॉलोनी की है। यहां पर आशुतोष यादव का परिवार रहता है। 19 फरवरी को उनकी बहन की शादी है तथा 11 फरवरी को तिलक का घर में कार्यक्रम होना है। लिहाजा, घर में शादी की तैयारियां चल रही हैं। शुक्रवार रात अचानक उनकी मां की तबियत बिगड़ गई थी। लिहाजा परिजनों को उन्हें मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। परिवार के सभी लोग मुरादाबाद में थे, कॉलोनी के घर में ताला लगा था। इस बीच शुक्रवार रात किसी समय चोरों ने उनके मकान का ताला तोड़ लिया। इसके बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.