नैनीताल, मार्च 9 -- भीमताल। नगर के पांडेगांव क्षेत्र में सोमवार को जल निगम और जल संस्थान के अधिकारियों के साथ स्थानीय लोगों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में गर्मियों के दौरान संभावित पेयजल संकट को देखते हुए विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। स्थानीय निवासी नितेश बिष्ट ने बताया कि गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है और हर वर्ष इस दौरान पानी की समस्या काफी बढ़ जाती है। ऐसे में लोगों को परेशानी से बचाने के लिए समय रहते योजना बनाने की जरूरत है। बैठक में जल संस्थान से बंद पड़े बोरिंग कनेक्शनों को जल्द खोलने की मांग भी उठाई गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बाहरी व्यक्तियों की ओर से प्रशासन से बोरिंग कनेक्शन लिए गए हैं, लेकिन अब तक उन्हें चालू नहीं किया गया है। उन्होंने अधिकारियों से इन कनेक्शनों को शीघ्र शुरू करने की मांग की, ताकि क्षेत्र में पानी की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.