कोडरमा, मार्च 10 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। जिले के डोमचांच इलाके में बंद पड़े पत्थर खदानों में पानी भरे रहने से लगातार हादसे हो रहे हैं। इसे गंभीर बताते हुए कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव ने विधानसभा में मामला उठाया और सरकार से इन खदानों की घेराबंदी कराने, उन्हें भरवाने या सिंचाई (पटवन) के उपयोग में लाने की मांग की। मंगलवार को शून्यकाल में उन्होंने कहा कि बंद पड़े खदानों में पानी भर जाने के कारण आए दिन डूबने से लोगों की मौत हो रही है। उन्होंने काराखूट गांव की घटना का उल्लेख करते हुए बताया कि 28 फरवरी 2026 को संगीता देवी की मौत खदान में डूबने से हो गई थी। संगीता देवी कपड़े धोने के लिए खदान के पास गई थीं, तभी उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में गिर गईं। पानी काफी गहरा होने के कारण वह बाहर नहीं निकल सकीं और तीन दिन बाद उनका शव निकाला जा सका।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.