गाजीपुर, मार्च 20 -- खानपुर। क्षेत्र में लंबे समय से बंद पड़े सरकारी ट्यूबवेलों को फिर से चालू करने की तैयारी शुरू हो गई है। सैदपुर के ईशोपुर और अमुवरा स्थित दो ट्यूबवेलों का रिबोर कराया जाएगा, जो वर्षों से निष्क्रिय पड़े थे। ईशोपुर का ट्यूबवेल करीब एक दशक से खराब था, जबकि अमुवरा का ट्यूबवेल भी लंबे समय से बंद था। सिंचाई विभाग ने इन ट्यूबवेलों को पुनः चालू करने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है और तकनीकी तैयारियां की जा रही हैं। इसके शुरू होने से किसानों को सिंचाई के लिए राहत मिलेगी और उनकी लागत में भी कमी आएगी। अवर अभियंता रोहित कुमार शर्मा ने बताया कि अन्य कई गांवों में भी रिबोर का कार्य प्रस्तावित है, जिससे क्षेत्र की खेती को मजबूती मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.