सीतामढ़ी, अप्रैल 11 -- शिवहर। जिले में गर्मी को देखते हुए लू एवं अग्निकांड तथा पेयजल की समस्या से निपटने की तैयारी को लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में डीएम प्रतिभा रानी की अध्यक्षता में उससे जुड़े विभागों के अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में हीट वेव एवं अग्निकांड से निपटने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया। शहरी क्षेत्र एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बंद पड़े एवं खराब चपकालों का मरम्मत कराकर 1 सप्ताह के अंदर उसे चालू करने का निर्देश दिया। साथ ही नल जल को भी दुरुस्त करने का निर्देश दिया। जिला अग्निशमन अधिकारी को डीएम ने निर्देश दिया कि अग्निकांड की सूचना प्राप्त होते ही घटनास्थल पर अधिकतम 30 मिनट के अंदर पहुंचकर अग्निकांड की घटना को नियंत्रित करें। साथ ही सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि जिला एवं प्रखंड स्तर के सभी स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.