गंगापार, जनवरी 31 -- खीरी थाना क्षेत्र के सिरहिर गांव में शुक्रवार रात चोरों ने एक बंद पड़े मकान का ताला तोड़ लाखों का सामान पार कर दिया। पड़ोसियों से सूचना पाकर घर पहुंचे भुक्तभोगी ने फोन से घटना की सूचना पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर वापस चली गई। उसके बाद भुक्तभोगी ने घटना की लिखित तहरीर खीरी थाने पर जाकर दिया। समाचार लिखे जाने तक मुकदमा पंजीकृत नहीं किया गया था। घटना के अनुसार सौरभ पांडेय पुत्र दीपक पांडेय निवासी सिरहिर सिलौधी बच्चों को पढाने के लिए नैनी में किराए का कमरा ले रखा है। जहां पर रहकर बच्चों का पठन-पाठन करवाते हैं और बीच-बीच में घर आया जाया करते हैं। लगातार सूने पड़े मकान में शुक्रवार रात चोरों ने दरवाजे का ताला तोड़कर घर के अंदर प्रवेश किया और घर में रखें लाखों के आभूषण सहित बर्तन और अनाज तक उठा ले गए। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.