घाटशिला, मार्च 24 -- घाटशिला। विधायक सोमेशचंद्र सोरेन ने सोमवार की शाम प्रशासनिक और एचसीएल कंपनी के अधिकारी के साथ बंद पड़े मऊ भंडार स्थित आईसीसी कारखाना और स्कूल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विधायक ने कंपनी के एक प्लांट को बारिकी से देखा और कंपनी के अधिकारी से वस्तु स्थिति के संबंध में जानकारी ली। विधायक ने कहा कि घाटशिला एवं मऊभंडार में रोजगार का एकमात्र साधन आईसीसी कारखाना था जो पिछले कई सालों से बंद पड़ा है। क्षेत्र में रोजगार सृजन को लेकर इस कारखाना का खुलना जरूरी है। कारखाना खोलने को केंद्र सरकार के निर्देश पर कंपनी खोलने को लेकर जो मेकॉन कंपनी सर्वे किया था, उसका रिर्पोट अभी आया नहीं है। रिर्पोट आने के बाद कंपनी की वस्तु स्थिति से सीएम हेमंत सोरेन को अवगत कराते हुए हर हाल में खोलने की पहल किया जाएगा।निरीक्षण के क्रम में विधा...