सहारनपुर, जनवरी 30 -- थाना जनकपुरी क्षेत्र अंतर्गत एक बंद पड़ी दूध फैक्ट्री परिसर में शुक्रवार सुबह एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह दूध फैक्ट्री काफी समय से बंद पड़ी है और उसका प्लॉट खुला हुआ है। सुबह के समय आसपास के लोगों ने फैक्ट्री परिसर में एक व्यक्ति को मृत अवस्था में पड़ा देखा, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि मृतक फैक्ट्री परिसर और आसपास के इलाकों में कबाड़ बीनने का काम करता था। वह अक्सर रात के समय शराब पीने के बाद खुले स्थानों पर ही सो जाया करता था। आशंका जताई जा रही है कि ठंड लगने के कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.