फिरोजाबाद, मई 2 -- जलकल विभाग के महाप्रबंधक द्वारा शनिवार को अचानक सोफीपुर स्थित सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जहां उन्हें पंप खराब मिली तो वहीं गंदे पानी का शोधन होते हुए नहीं मिला। कमियां मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए अधीनस्थ अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। महाप्रबंधक संजीव कुमार ने सीवर ट्रीटमेंट प्लांट पहुंचकर सभी को हैरान कर दिया। महाप्रबंधक ने समूचे से प्लांट का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जहां उन्हें पंप खराब मिली तो वहीं गंदे पानी का शोधन होते हुए नहीं मिला। मौके पर मौजूद कर्मचारियों से जानकारी ली तो बताया गया कि काफी दिनों से पंप खराब है। मौके पर केवल एक पंप से ही काम चलाया जा रहा था। इसके अलावा उन्हें कुएं के अंदर काफी गंदगी मिली। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि कई साल से यहां सफाई नहीं क...