सहरसा, अप्रैल 6 -- सहरसा, हमारे प्रतिनिधि। डीडीसी गौरव कुमार ने रविवार को सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने इमरजेंसी समेत विभिन्न वार्डों का जायजा लिया। कई वार्डों में पंखे बंद पाए जाने और अव्यवस्था देखकर वे नाराज हो गए। उन्होंने तत्काल संबंधित कर्मियों को व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया। साथ ही स्पष्ट कहा कि दो दिनों के भीतर सभी कमियों को दूर कर लिया जाए, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। जीविका रसोई में गंदे बर्तन देख जताई नाराजगी: निरीक्षण के क्रम में डीडीसी जीविका के रसोई घर भी पहुंचे, जहां गंदे बर्तन और साफ-सफाई की खराब स्थिति देखकर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने जीविका कर्मियों को स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने और नियमित रूप से साफ-सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अस्पताल में आने वाले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.