आगरा, मार्च 18 -- शीतला गली काली बाड़ी मंदिर के पास बंद दुकान में सेंध लगाकर चोरी करने वाले आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित शिवम उर्फ लाला निवासी कालीबाड़ी गली के पास से 4390 रुपये नगद बरामद हुए हैं। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह कोई काम नहीं करता है। बेरोजगार है। शौक पूरा करने के लिए मौका मिलने पर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया करता था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...