औरैया, मार्च 17 -- अछल्दा, संवाददाता। कोरोना काल से बंद पड़ी ट्रेनों के संचालन और नई ट्रेनों के ठहराव को लेकर क्षेत्रीय सांसद जितेंद्र सिंह दोहरे ने संसद में आवाज उठाई है। उन्होंने अछल्दा रेलवे स्टेशन सहित आसपास के स्टेशनों पर ट्रेनों के ठहराव की मांग करते हुए यात्रियों की समस्याओं को प्रमुखता से रखा। मंगलवार को संसद में मुद्दा उठाते हुए सांसद ने कहा कि कोरोना काल में बंद की गई कई महत्वपूर्ण ट्रेनें अब तक दोबारा शुरू नहीं की गई हैं, जिससे क्षेत्रीय यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने अछल्दा रेलवे स्टेशन पर अलीगढ़-कानपुर मेमू ट्रेन के ठहराव की मांग की। इसके अलावा आगरा से लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव भी सुनिश्चित करने की बात कही।सांसद ने इटावा, अछल्दा और फफूंद रेलवे स्टेशनों पर अधिक ट्रेनों के ठहरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.