मुजफ्फरपुर, मार्च 18 -- सकरा। गौरिहार खालिकनगर पंचायत में अधिकांश चापाकल बंद है। पंसस रूबी शर्मा ने पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता को आवेदन देकर गर्मी से पहले चापाकलों की मरम्मत कराने की मांग की है। बताया कि पंचायत में विधायक, सांसद और पीएचईडी विभाग की ओर से लगाए गए सरकारी योजनाओं के चापाकल अधिकतर खराब है। इस कारण लोगों को भीषण गर्मी में पेयजल की समस्या उत्पन्न हो सकती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...