पलामू, मई 30 -- मेदिनीनगर। सदर थाना क्षेत्र के सुआ गांव के पटखोलिया टोला निवासी विनय गुप्ता के बंद पड़े घर का ताला तोड़कर 70 हजार रुपये नगद सहित करीब डेढ़ लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के गहनों की चोरी हो गई है। इस संबंध में विनय गुप्ता ने सदर थाना में आवेदन दिया है। सदर थाना प्रभारी अफजाल अंसारी ने बताया कि चोरी की घटना को लेकर पचास हजार रुपए नगद चोरी का आवेदन प्राप्त हुआ है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। विनय गुप्ता ने बताया कि वे एवं उनके भाई राजेश गुप्ता रांची में किराये के मकान में रहकर व्यापार करते हैं। दोनों भाइयों का पैतृक घर सुआ गांव के पटखोलिया टोला में है जो बंद पड़ा था। गुरुवार की दोपहर करीब तीन बजे पड़ोसियों ने फोन कर घर का ताला टूटा होने की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद दोनों भाई देर शाम रांची से डाल्टनगंज पहुंचे। घर...