बिहारशरीफ, अप्रैल 4 -- हरनौत, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के गोखुलपुर नेहुसा गांव में चोरों ने एक बंद घर से करीब 50 हजार रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। पीड़िता सुमित्रा देवी उज्जैन दर्शन के लिए गई हुई थीं। जब वह शनिवार शाम वापस लौटीं, तो कमरे की खिड़की कटी हुई मिली। उन्होंने बताया कि चोरों ने पीतल के कीमती बर्तन और चांदी के सिक्के चुरा लिया। थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...