गिरडीह, मार्च 24 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरवाडीह में एक बंद घर को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया है। चोरों ने घर से 22 हजार रुपए नकद एवं हजारों रुपए के जेवरात की चोरी की है। इस संबंध में गृहस्वामी खुर्शीद अंसारी ने मुफस्सिल थाना में लिखित शिकायत की है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। खुर्शीद का कहना है कि वह 22 मार्च को पूरे परिवार के साथ घर में ताला बंद कर धनबाद गये थे। सोमवार सुबह जब वे घर लौटे तो देखा कि मेन गेट खुला हुआ है और घर में रखी दो आलमारी से 22 हजार रूपये नकद एवं अन्य जेवरात तथा कागजात गायब हैं। आलमारी को तोड़कर अज्ञात चोरों द्वारा उसके घर से नकदी एवं जेवरात की चोरी की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...