काशीपुर, मई 10 -- काशीपुर। एक बंद घर के ताले तोड़ लाखों के जेवरात और नकदी चुराने के मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कवि नगर निवासी सुदीप विश्नोई पुत्र ज्ञान प्रकाश विश्नोई ने कोतवाली पुलिस में तहरीर सौंपी। कहा कि वह बीते 8 मई की सुबह अपने परिवार के साथ मौसेरे भाई की शादी में शामिल होने मुरादाबाद गए थे। जब 9 मई की सुबह लगभग छह बजे घर वापस पहुंचे तब देखा घर का ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर जाकर देखा तो उनके व उनकी माता के कमरे में रखी अलमारियों को ताले टूटे हुए थे। यह भी पढ़ें- पूर्णागिरि गया था परिवार, घर खंगाल ले गए चोर चोर लगभग पांच-छह लाख रुपये सोने-चांदी के जेवर व 30 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- पथरिया गांव के ब...