गंगापार, जनवरी 3 -- अकोढ़ा गांव में शुक्रवार बीती रात एक बंद घर को निशाना बनाकर चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। अज्ञात चोरों ने जमीन की रजिस्ट्री के महत्वपूर्ण कागजात सहित सोने के जेवरात चोरी कर लिए, जिनकी अनुमानित कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। पीड़ित मुकेश साहू पुत्र शिव पाल गुप्ता मूल रूप से अकोढ़ा गांव के निवासी हैं और बेंगलुरु में रहकर काम करते हैं। जानकारी के अनुसार मुकेश साहू 20 नवंबर को गांव आए थे और 20 दिसंबर को चले गए थे। घर में उस समय कोई मौजूद नहीं था, क्योंकि परिवार के सभी सदस्य बेगलुरु में ही रहते हैं। बताया जा रहा है कि चोरी की घटना शुक्रवार बीती रात दो जनवरी 2026 को करीब एक से पांच बजे के बीच हुई। चोरों ने घर का ताला तोड़कर अलमारी में रखे जमीन के रजिस्ट्री पेपर और कीमती सोने के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। घटना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.