घाटशिला, जून 21 -- पोटका।  पोटका थाना क्षेत्र के पावरु गांव में अज्ञात चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए नगदी एवं जेवरात समेत लगभग 2.45 लाख रुपये की संपत्ति की चोरी कर ली। घटना उस समय हुई जब घर के सभी सदस्य गांव गए हुए थे। जानकारी के अनुसार, पावरु निवासी हीरालाल महतो अपने परिवार के साथ घर बंद कर 15 जून को गांव गए हुए थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने उनके घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर घर में रखे गोदरेज और अन्य अलमारियों के लॉक तोड़कर नगदी एवं जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। परिवार के सदस्य जब वापस घर पहुंचे तो घर का ताला टूटा हुआ देखकर उनके होश उड़ गए।घटना के संबंध में हीरालाल महतो ने पोटका थाना में लिखित आवेदन देकर मामले की जानकारी दी है। 

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...