मुजफ्फरपुर, मार्च 5 -- मुरौल, एक संवाददाता। सकरा थाना क्षेत्र के महमदपुर दामोदर गांव में चोरों ने बंद घर से नकद 2.70 लाख और 26 लाख के गहने की चोरी कर ली। वारदात के बाद चोरों ने घर के दरवाजे में ताला जड़ दिया। नोएडा से पहुंचे अनमोल कुमार सिंह ने गुरुवार को सकरा थाना में आवेदन दिया है।उन्होंने पुलिस को बताया कि वे परिवार के साथ नोएडा में रहते हैं। घर पर मां रहती हैं। वह भी बहन के घर गई थीं। होली पर कुलदेवता की पूजा करने पहुंचीं तो चोरी की जानकारी हुई। चोरों ने गोदरेज, वीआईपी का लॉकर तोड़कर कैश 2.70 लाख और करीब 26 लाख के गहने गायब कर दिए। सकरा थाना प्रभारी थानेदार रविकांत कुमार ने बताया कि चोरों की पहचान की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...