मुजफ्फरपुर, फरवरी 12 -- कुढ़नी, एक संवाददाता। चंद्रहटी में झूला कारोबारी के बंद घर से चोरों ने नकद सहित तीन लाख के आभूषण की चोरी कर ली। मामले को लेकर गृहस्वामी संतोष कुमार ने थाना में केस दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि पिता और भाई के साथ कांटी के कोठियां मजार पर मेले में गए हुए थे। चोरों ने पीछे का गेट तोड़कर घर में घुस गया। घर में रखी पेटी तोड़कर उसमें रखे गहने की चोरी कर ली। प्रभारी थानेदार पुनीत कुमार ने बताया कि चोरों का पता लगाया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.