मधेपुरा, जनवरी 6 -- मधेपुरा, कार्यालय संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के आनंद विहार मुहल्ले में बदमाशों ने जल संसाधन विभाग के सेवानिवृत्त कैशियर ब्रह्मदेव यादव के बंद घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया। बदमाशों ने घर से 73 हजार रुपये नकद सहित करीब छह लाख रुपये की ज्वेलरी चोरी कर ली। गृहस्वामी ब्रह्मदेव यादव की पुत्रवधू शारदा ने सदर थाना में आवेदन देकर चोरी किए गए सामानों को बरामद करने की गुहार लगाई है। घर में चोरी की घटना से आहत शारदा ने कहा कि वह दो जनवरी को रात करीब आठ बजे अपने घर में ताला लगाकर अपने पुत्र निकुंज वैभव को स्कूल छोड़ने के लिए सिलीगुड़ी गई थी। दो दिन बाद वह वापस घर लौटी तो गेट की कुंडी टूटी हुई मिली। गेट सटा हुआ था। घर के अंदर जाने पर सभी कमरे का सामान नीचे बिखरा पड़ा मिला। गोदरेज, बक्सा, ट्रंक और ट्रॉली के ताले टूटे हुए मिले। सार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.