गुमला, मई 14 -- गुमला। सदर थाना क्षेत्र के खोरा निवासी कांति देवी के बंद घर में चोरी का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़िता ने सदर थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है।आवेदन में बताया गया है कि पूरा परिवार फिलहाल रांची में रह रहा है, जिसके कारण खोरा स्थित घर बंद था। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने घर को निशाना बनाकर साइकिल, गैस सिलेंडर, पीतल-कांसा के बर्तन, धान समेत कई सामान चोरी कर लिए।घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर चोरों की तलाश में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...